1. Inicio
  2. Vishal-Shekhar
  3. Saaiyaan

Saaiyaan

Vishal-Shekhar

इक बंजारा इक तारे पर कब से गावे जीवन है इक डोर डोर उलझे ही जावे आसानी से गिरहें खुलती नहीं है मन वो हठीला है जो फिर भी सुलझावे राही का तो काम है चलता ही जावे साइयाँ वे साइयाँ वे सुन सुन साइयां वे साइयाँ वे साइयाँ वे तिनका तिनका चिड़िया लावे ऐसे अपना घर वो बनावे ज़र्रा ज़र्रा तू भी जोड़ के इक घिरौन्दा बना बूँद बूँद है बनता सागर धागा धागा बनती चादर धीरे धीरे यूँ ही तू भी अपना जीवन सजा सींचता है यहाँ जो बगिया को वही फूल भी पावे राही का तो काम है चलता ही जावे साइयाँ वे साइयाँ वे सुन सुन साइयां वे साइयाँ वे साइयाँ वे दिन है पर्वत जैसे भारी रातें बोझल बोझल सारी तू ये सोचता है राह कैसे आसान हो सारी अनजानी है राहें जिनमें ढूँढें तेरी निगाहें कोई ऐसा पल जो आज या कल मेहरबान हो घूमें कब से डगर डगर तू मन को ये समझावे राही का तो काम है चलता ही जावे साइयाँ वे साइयाँ वे साइयाँ साइयाँ वे साइयाँ वे साइयाँ वे इक बंजारा इक तारे पर कब से गावे जीवन है इक डोर डोर उलझे ही जावे आसानी से गिरहें खुलती नहीं है मन वो हठीला है जो फिर भी सुलझावे राही का तो काम है चलता ही जावे साइयाँ वे साइयाँ वे सुन सुन साइयां वे साइयाँ वे साइयाँ वे --- Saaiyaan - विशाल डडलानी

Compartir


※ Letrista

JAVED AKHTAR

https://onlyrics.co/es/vishal-shekhar/saaiyaan?lang=hi

Enviado el 27 de octubre de 2022 Por Anonymous

Comentarios

You need to be logged in to write a comment. Please login or register to continue.
Vishal-Shekhar
Lo mejor de
Vishal-Shekhar

Nombre Lanzamiento o Álbum

Ta Ra Rum Pum

Record Label

YRF Music

Fecha de Lanzamiento

3 de abril de 2007

Idioma

language Hindi

Spotify

Escuchar en spotify

Palabras

Palabras más usadas en esta canción

जीवन जावे साइयाँ राही साइयां चलता

Análisis

Análisis de la canción